बिग बॉस 19 का सफर अब काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। हर हफ्ते घर के अंदर नए विवाद और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार एपिसोड सभी दर्शकों के लिए खास होता है क्योंकि इसमें शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर उन्हें आईना दिखाते हैं। अब आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ने वाले हैं। खासतौर पर अमाल मलिक और अशनूर कौर पर सलमान का गुस्सा फूटता नजर आएगा। सलमान खान निशाने पर लेंगे अमाल मलिक को बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने