अभिषेक शर्मा ने की भारतीय महिला टीम की तारीफ मेलबर्न, 31 अक्टूबर – भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा है, वह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने परिपक्वता, संयम और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया है। अभिषेक शर्मा ने कहा, “हम सब मैच देख रहे थे। जिस तरह से यह मैच खेला गया, मुझे नहीं लगता कि भारत ने महिला क्रिकेट में पहले कभी इस तरह का प्रदर्शन किया है। टीम