Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में लगातार खुद को रईस बताने वाली तान्या मित्तल शो के दौरान भी अपनी लाइफस्टाइल और महंगे फैशन को लेकर चर्चा में रहती थीं। घर के कई सदस्यों और दर्शकों को उनके अमीर होने के दावों पर संदेह था। पर शो खत्म होने के बाद जिस तरह विवादों की परतें खुलती जा रही हैं, उसने इस पूरी छवि को और भी धुंधला कर दिया है। बिग बॉस के बाद तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी और गैर–पेशेवर व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
स्टाइलिस्ट ने लगाया बड़ा आरोप
स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने खुलकर कहा कि तान्या ने न सिर्फ उनके द्वारा भेजे गए कपड़े वापस नहीं किए, बल्कि पेमेंट भी समय पर नहीं दिया। रिद्धिमा के अनुसार, तान्या ने कई इंटरव्यू, फोटोशूट और पब्लिक अपीयरेंस के लिए उनसे महंगे साड़ी–लहंगे मंगवाए, लेकिन उन्हें सही भुगतान क्रम में न पैसा मिला, न सम्मान।
रिद्धिमा की नाराजगी सिर्फ पैसे को लेकर नहीं, बल्कि व्यवहार को लेकर अधिक दिखाई दी। उनका कहना था कि तान्या ने उन्हीं कपड़ों की तारीफ तक नहीं की जो उन्होंने मेहनत से अरेंज किए थे। यह आरोप एक बड़े मुद्दे में बदल गया क्योंकि तान्या हमेशा से खुद को समृद्ध और हाई–प्रोफाइल दिखाती रही हैं। ऐसे में जब कोई स्टाइलिस्ट सार्वजनिक रूप से बोलता है, तो लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल उठना लाजिमी है।
50 से 60 हजार तक के थे आउटफिट
रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने लगातार एक हफ्ते तक तान्या के लिए महंगे आउटफिट भेजे। उनके अनुसार कई आउटफिट 50 से 60 हजार तक के थे। उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि इन कपड़ों को आज तक वापस नहीं किया गया है। स्टाइलिस्ट के अनुसार, तान्या ने पहले तो कपड़े पसंद किए, फोटोशूट के लिए इस्तेमाल किए, लेकिन बाद में व्यवहार बदल लिया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर जैसे ही रिद्धिमा की पोस्ट वायरल हुई, तान्या की कथित अमीरी पर फिर से चर्चा तेज हो गई। दर्शक बार–बार यही सवाल पूछ रहे हैं कि यदि तान्या इतनी अमीर हैं जितना वह कहती हैं, तो फिर स्टाइलिस्ट का पेमेंट क्यों रोका गया?
धमकाने का आरोप
इस पूरे विवाद की सबसे चिंताजनक बात यह है कि रिद्धिमा ने तान्या पर धमकाने का आरोप भी लगाया। रिद्धिमा के अनुसार, तान्या ने उन्हें 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि उन्हें समय पर आउटफिट नहीं मिला तो वह पेमेंट नहीं देंगी।
रिद्धिमा ने यह भी कहा कि उन्होंने तान्या के भाई को ग्रैंड फिनाले आउटफिट तक स्टाइल किया, लेकिन उसका भी भुगतान नहीं मिला।