शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Sagar Narayan Shindekar Arrested for Exploiting Woman on False Promise of Marriage Nagpur Rape Case: लकड़गंज थाना परिसर की घटना लकड़गंज रेप मामला
नागपुर शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वीओ जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़ित महिला राउत चौक क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है और निजी काम करती है। वर्ष 2021 में उसकी पहचान लकड़गंज में रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी सागर नारायण शिंदेकर से हुई थी। परिचय धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।
आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसके पति से तलाक लेने के लिए दबाव डाला और उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे पर आरोपी ने अलग-अलग समय और स्थानों पर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
हालांकि बाद में आरोपी का विवाह किसी अन्य युवती से तय हो गया। जब महिला ने विवाह का आश्वासन पूरा करने की बात कही, तब आरोपी ने कथित रूप से उसे टालना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की रिपोर्ट के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।