सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो
Congress Nagar Metro Cultural Performance: नागपुर शहर के कांग्रेस नगर मेट्रो स्टेशन पर कुछ लड़कियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। यह नृत्य भले ही रील बनाने के लिए किया गया हो, लेकिन इसमें भारतीय परंपरा और मराठी अस्मिता की झलक साफ दिखाई दी। उनका प्रदर्न सादगी, संस्कृति और कला का सुंदर संगम था, इसलिए यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं थी, फिर भी यदि मेट्रो प्रशासन से पहले अनुमति ली गई होती तो शायद यह विवाद का विषय नहीं बनता। अक्सर चलती मेट्रो में रैंप वॉक जैसे कार्यक्रम हो जाते हैं, तो उनकी तुलना में यह सांस्कृतिक नृत्य कई गुना अधिक शालीन और प्रेरणादायक माना जा सकता है। वर्तमान में यह नृत्य शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक अभिव्यक्ति मान रहे हैं, तो कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति प्रदर्शन को अनुचित बता रहे हैं। आपके अनुसार यह नृत्य उचित था या अनुचित?
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र