जरूर पढ़ें

रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा-जेएमएम आमने-सामने

रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा-जेएमएम आमने-सामने
रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा-जेएमएम आमने-सामने (Pic Credit- X)

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रामनवमी में डीजे बजाने के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाया, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बताया। शोरगुल के बीच स्पीकर ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Updated:

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में आज बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक लगाने को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरते हुए विरोध जताया.

सदन के बीच वेल में गए विधायक

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान ही डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई जाती. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वेल में चले गए.

झारखंड सरकार ने नहीं सुप्रीम कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध

हंगामे के बीच विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया. इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देर रात तक डीजे बजाने पर रोक झारखंड सरकार ने नहीं लगाया है, बल्कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट का है कि रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना मना है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भी डीजे बजाने पर रोक लागू है।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज पूरा भारत देश कई तरह की गंभीर परेशानियों से जूझ रहा है. गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम आदमी को परेशानी हो रही है. यह वक्त हिंदू-मुस्लिम करने का नहीं बल्कि एकता है. मंत्री ने देश की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।