Gold Price Today: सोने के भाव में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोने की कीमत में आई नरमी देख एक ओर जहां निवेशकों की सांसे अटक रही है तो वहीं दूसरी ओर खरीददार राहत भरी सांस ले रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 21 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,905 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,669 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,187 प्रति ग्राम है. कल के मुकाबले सोने की कीमत में फिलहाल हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.
10 दिनों से सोने के भाव में नरमी
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते 10 दिनों से रोजाना सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि इस बीच केवल एक दिन 17 मार्च को 66 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. लेकिन इस बढ़ोतरी के अगले ही दिन से वापस सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. कल 20 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 137 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट हुई थी, जिसके बाद सोने का भाव ₹14,906 प्रति ग्राम था. वहीं 19 मार्च को 714 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने के भाव पर एक नजर डालें तो आज 21 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,905 प्रति ग्राम है.वहीं मुंबई में ₹14,890, पटना में ₹14,895, लखनऊ में ₹14,905 और कोलकाता में ₹14,890 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में अलग-अलग टैक्स और अन्य शुल्क के कारण सोने के भाव में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।