जरूर पढ़ें

Silver Price Today: 10 दिनों में 40 हजार रुपये सस्ता हुआ चांदी, जानिए 21 मार्च के ताजा भाव

Silver Price Today: 10 दिनों में 40 हजार रुपये सस्ता हुआ चांदी, जानिए 21 मार्च के ताजा भाव
Silver Price Today: 10 दिनों में 40 हजार रुपये सस्ता हुआ चांदी, जानिए 21 मार्च के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कम समय में ही भारी कमी से निवेशक चिंतित हैं, जबकि खरीदारों को राहत मिली है। बीच में हल्की बढ़त के बाद फिर गिरावट जारी है और अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में थोड़ा अंतर बना हुआ है।

Updated:

Silver Price Today: चांदी के भाव में बीते कई दिनों से लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. महज चार दिनों में ही चांदी 20,000 रुपये सस्ता हो गया है. ताजा आंकड़ों के बात करें तो आज 21 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹254.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है. चांदी की कीमत में हो रही इस बड़ी गिरावट से एक ओर जहां निवेशक चिंतित हैं तो वहीं दूसरी ओर खरीददार राहत की सांस ले रहे हैं.

10 दिनों में 40 हजार रुपये सस्ता हुआ चांदी

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डाले तो 10 दिनों से रोजाना चांदी की कीमत गिर रही है. इन 10 दिनों में चांदी 40,000 रुपये सस्ता हुआ है. हालांकि इस बीच एक दिन 17 मार्च को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अगले ही दिन वापस चांदी की कीमत गिर गयी. वहीं आज 100 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है. कल 20 मार्च को चांदी के भाव में 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. कल के मुकाबले आज फिलहाल गिरावट मामूली है, लेकिन दिनभर में आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 21 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 2,549 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, कोलकाता और लखनऊ में भी आज कीमत सामान्य ही है. हालांकि कुछ शहरों में कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में अलग-अलग टैक्स और अन्य शुल्क के कारण चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।