जरूर पढ़ें

JDU छोड़ RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, बोले- “दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं”

JDU छोड़ RLD में शामिल हुए केसी त्यागी
JDU छोड़ RLD में शामिल हुए केसी त्यागी (Pic Credit- X @rashtra_press)

जेडीयू छोड़ने के बाद केसी त्यागी ने आरएलडी जॉइन कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दोनों दलों की विचारधारा को एक जैसा बताया। इस कदम के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज है।

Updated:

KC Tyagi Joins RLD: बिहार की राजनीति में आज एक अहम बदलाव देखने को मिला है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे K.C. Tyagi ने आज रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले को आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर त्यागी ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की और कहा कि यह उनके लिए कोई नया सफर नहीं, बल्कि एक तरह से पुराने रास्ते पर वापसी है।

JDU और RLD की सोच में ज्यादा अंतर नहीं- केसी त्यागी

त्यागी ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन लोकदल से ही शुरू हुआ था और राष्ट्रीय लोकदल उसी विचारधारा का विस्तार है। उन्होंने इसे चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का माध्यम बताया। उनका कहना था कि जेडीयू और RLD की सोच और मूल्यों में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने यह भी याद किया कि एक समय ऐसा भी था जब नितीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक साथ राजनीतिक मंच पर आने वाले थे।

17 मार्च को JDU से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि केसी त्यागी जेडीयू के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और लंबे समय तक पार्टी का अहम चेहरा रहे। उन्होंने 17 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। हालांकि, त्यागी ने यह साफ किया कि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।