Rashtra Bharat Logo

बिहार में नई सरकार का गठन: 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में नई सरकार का गठन: 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट
बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को भी मिली जगह (Pic Credit- X @prabhatkhabar)

Bihar Cabinet Expansion:सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली। निशांत कुमार और दीपक प्रकाश समेत कई नए चेहरों को जगह मिली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Bihar Cabinet Expansion: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज गुरुवार को बिहार की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

निशांत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे ज्यादा चर्चा जदयू नेता निशांत कुमार को लेकर रही। राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुए निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के बेटे होने के कारण लोगों की नजरें उन पर खास तौर पर टिकी रहीं। समर्थकों में इसे नई पीढ़ी की राजनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के 16 मंत्रियों को मिली कैबिनेट में जगह

नई कैबिनेट में भाजपा के 16 मंत्रियों को जगह मिली है, जबकि जदयू के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं लोजपा (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए। इसके अलावा हम पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी प्रतिनिधित्व मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

मंत्री का नामपार्टी
श्रवण कुमारजदयू
विजय कुमार सिन्हाभाजपा
दिलीप कुमार जायसवालभाजपा
निशांत कुमारजदयू
लेशी सिंहजदयू
रामकृपाल यादवभाजपा
नीतीश मिश्राभाजपा
दामोदर रावतभाजपा
संजय सिंह टाइगरजदयू
अशोक चौधरीजदयू
भगवान सिंह कुशवाहाभाजपा
अरुण शंकर प्रसादभाजपा
मदन सहनीजदयू
संतोष कुमार सुमनहम
रमा निषादभाजपा
रत्नेश सदाजदयू
कुमार शैलेंद्रजदयू
शीला कुमारीभाजपा
केदार प्रसाद गुप्ताभाजपा
लखेंद्र कुमार रौशनजदयू
सुनील कुमारभाजपा
श्रेयसी सिंहभाजपा
जमा खानजदयू
नंद किशोर रामभाजपा
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडलजदयू
प्रमोद कुमारभाजपा
श्वेता गुप्ताभाजपा
मिथिलेश तिवारीभाजपा
रामचंद्र प्रसादलोजपा (रामविलास)
संजय कुमार सिंहलोजपा (रामविलास)
संजय कुमारजदयू
दीपक प्रकाशराष्ट्रीय लोक मोर्चा
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।