महाराष्ट्र में सर्वर बंद, जरूरी कागज न बनने से लोग परेशान
Maharashtra government server down certificate not being made April: नागपुर/महाराष्ट्र। राज्य सरकार का सर्वर डाउन होने के कारण नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में सरकारी दस्तावेज़ बनाने का काम ठप हो गया है। आय प्रमाणपत्र , आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग प्रमाणपत्र और नॉन-क्रिमिनल सर्टिफिकेट – किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ फिलहाल जारी नहीं हो पा रहा है।
सूत्रों के अनुसार यह तकनीकी समस्या मुंबई मंत्रालय स्तर से बताई जा रही है, जिसका असर पूरे राज्य के सरकारी पोर्टल पर पड़ा है।
सबसे अधिक परेशानी उन आवेदकों को हो रही है जिनकी आवेदन की अंतिम तिथि 3 या 4 अप्रैल है। ऐसे अनेक नागरिकों के ज़रूरी काम इस सर्वर डाउन के चलते अटक गए हैं।
अंतिम तारीख नजदीक आने से बढ़ी लोगों की चिंता
फिलहाल सर्वर कब तक ठीक होगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रभावित नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी लें।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र