जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोना लगातार महंगा, आज फिर बढ़े दाम, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोना लगातार महंगा, आज फिर बढ़े दाम, जानिए लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सोना लगातार महंगा, आज फिर बढ़े दाम, जानिए लेटेस्ट रेट

इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे बाजार में हलचल है। निवेशक खरीदारी बढ़ा रहे हैं, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं। पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार तेजी का ट्रेंड बना हुआ है, जो आगे भी जारी रह सकता है।

Updated:

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बीते तीन दिनों से सोना लगातार महंगा होता जा रहा है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। एक ओर निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी बढ़ा रहे हैं, वहीं आम खरीदार बढ़ती कीमतों से परेशान नजर आ रहे हैं।

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 16 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,551 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,256 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,667 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी-भी बदल सकते हैं. फ़िलहाल सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई थी तो वहीं अंत में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कुल मिलाकर पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 191 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं 22 कैरेट सोना 175 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था.

वहीं इस सप्ताह की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई, लेकिन अब कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बीते तीन दिनों से लगातार सोना महंगा हो रहा है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 15 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,551 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,256 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,667 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 18 कैरेट सोना (₹)
लखनऊ 15,551 14,256 11,667
जयपुर 15,551 14,256 11,667
दिल्ली 15,551 14,256 11,667
पटना 15,541 14,246 11,657
मुंबई 15,536 14,241 11,652
अहमदाबाद 15,541 14,246 11,657
पुणे 15,536 14,241 11,652
कोलकाता 15,536 14,241 11,652
मेरठ 15,551 14,256 11,667
लुधियाना 15,551 14,256 11,667

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।