जरूर पढ़ें

चुनावी मैदान में विजय की एंट्री, घोषणापत्र में 2500 रुपए से लेकर फ्री बिजली तक कई बड़े ऐलान

थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग
थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग

थलपति विजय ने तमिलगा वेट्री कजगम का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का वादा किया गया। इसमें 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त बिजली, रोजगार योजनाएं और एआई आधारित शासन शामिल हैं। पार्टी ने 2036 तक राज्य को 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

Updated:

TVK Manifesto: चेन्नई में चुनावी माहौल के बीच अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में आम जनता, युवाओं, महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं।

घोषणापत्र में सबसे ज्यादा ध्यान सीधे आर्थिक मदद पर दिया गया है। गृहिणियों को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है, वहीं बेरोजगार स्नातकों को 4,000 रुपए और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपए मासिक भत्ता देने की बात कही गई है। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं के लिए 5,000 से 8,000 रुपए तक का स्टाइपेंड प्रस्तावित है। इसके अलावा पांच लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 18,000 रुपए की सहायता योजना भी शामिल है।

विधवा और दिव्यांग को हर महीने 3,000 रुपए

समाज के कमजोर वर्गों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 3,000 रुपए पेंशन देने का वादा किया गया है। महिलाओं के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण और गरीब दुल्हनों को एक तोला सोना और रेशमी साड़ी देने की योजना भी आकर्षण का केंद्र है। साथ ही, सरकारी जमीन पर मुफ्त आवासीय पट्टा देने की बात भी कही गई है।

हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली

स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी पार्टी ने कई बड़े वादे किए हैं। मुफ्त हेल्थ चेक-अप, सस्ती दवाइयां और कैंसर के लिए विशेष बीमा कवर देने की योजना है। हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पाइप से पेयजल और साल में छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

कक्षा 6-12 तक मुफ्त आवासीय स्कूल खोलने की योजना

शिक्षा और शासन में आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए पार्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम लागू करने की बात कही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एआई सपोर्ट सिस्टम और कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय स्कूल खोलने की योजना भी इसमें शामिल है।

किसानों के भी बड़ी घोषणा

किसानों और मछुआरों को भी घोषणापत्र में अहम जगह दी गई है। पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों के लिए 50 प्रतिशत कर्ज राहत और सौर ऊर्जा योजनाएं प्रस्तावित हैं। वहीं मछुआरों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, ऑफ-सीजन में 27,000 रुपए सहायता और 25 लाख रुपए का बीमा कवर देने का वादा किया गया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।