जरूर पढ़ें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से तलाक नहीं लेना चाहती पत्नी ज्योति सिंह, इंटरव्यू में दिया चौंकाने वाला जवाब

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से तलाक नहीं लेना चाहती पत्नी ज्योति सिंह, एक इंटरव्यू में दिया चौंकाने वाला जवाब
भोजपुरी स्टार पवन सिंह से तलाक नहीं लेना चाहती पत्नी ज्योति सिंह, एक इंटरव्यू में दिया चौंकाने वाला जवाब (File Photo)

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले के बीच ज्योति का बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शादी बचाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि पवन सिंह अभी भी उनके पति हैं। दोनों के रिश्ते में लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में लंबित है।

Updated:

Pawan Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से चल रहे विवाद और कोर्ट में लंबित तलाक के मामले के बीच ज्योति सिंह का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर जो कहा, उसने फैंस को भावुक भी किया है और हैरान भी।

“वो मेरे पति हैं, पति थे और पति रहेंगे”- ज्योति सिंह

ज्योति सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वह इस शादी को टूटने नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा, “वो मेरे पति हैं, पति थे और पति रहेंगे।” यह बयान उन्होंने तब दिया जब उनसे पूछा गया कि तलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी क्या वह पवन सिंह को इसी रूप में देखेंगी। ज्योति का जवाब था कि जब तक कागज़ों पर साइन नहीं हो जाते, तब तक यह रिश्ता बना रहेगा, और वह पूरी कोशिश करेंगी कि तलाक ना हो।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग ज्योति के धैर्य और रिश्ते को बचाने की कोशिश की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एकतरफा प्रयास भी मान रहे हैं। ज्योति ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुश्किल समय में उन्हें फैंस से लगातार हौसला मिला है।

ज्योति संग पवन की दूसरी शादी

मालूम हो पवन और ज्योति का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. पवन सिंह की पहली शादी उनके बड़े भाई की साली से हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ रिश्ते में खटास आने लगी।

ज्योति ने लगाये थे गंभीर आरोप

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों एक साथ नजर आए, जिससे यह अटकलें लगीं कि शायद सब ठीक हो गया है। लेकिन बाद में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच का विवाद फिर सामने आ गया।

स्थिति तब और स्पष्ट हो गई जब पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से यह कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वहीं दूसरी ओर, ज्योति सिंह अब भी इस रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगी हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।