जरूर पढ़ें

कुछ ही देर में बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी लेंगे शपथ

आज पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद पहली बड़ी बैठक
आज पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद पहली बड़ी बैठक

बिहार में कुछ ही देर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा। बदले समीकरण के बीच बीजेपी पहली बार सत्ता की कमान संभालेगी। शपथ समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे और पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

Updated:

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। कुछ ही देर में राज्य की सत्ता की कमान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी संभालने जा रहे हैं। पटना के लोक भवन में अब से कुछ ही देर में करीब 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस पल का इंतजार बीजेपी कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे, क्योंकि पहली बार राज्य में सीधे तौर पर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

इस शपथ ग्रहण समारोह पर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव राज्य की सियासत में बड़े फेरबदल का संकेत है। समारोह को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये बनेंगे उपमुख्यमंत्री

इस बार सत्ता का गणित पूरी तरह बदल गया है। अब तक जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे, वहीं अब तस्वीर पूरी तरह उलट गई है। इस बार बीजेपी के मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के नेता उपमुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज होंगे शामिल

यह शपथ ग्रहण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एनडीए की ताकत का प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस मौके पर जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बी.एल. संतोष और विनोद तावड़े जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। वहीं नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान भी समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सीमित मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जाएगी, लेकिन जल्द ही कैबिनेट विस्तार की संभावना है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय नेतृत्व, जिसमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह शामिल हो सकते हैं, के साथ बड़ा राजनीतिक संदेश दिया जाएगा।

बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पटना स्थित पार्टी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी यहां पहुंच सकते हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पूरे राज्य में इस ऐतिहासिक पल को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।