जरूर पढ़ें

बिहार में नई सरकार का गठन: 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को भी मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट
बिहार में नई सरकार का गठन: सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को भी मिली जगह (Pic Credit- X @prabhatkhabar)

Bihar Cabinet Expansion:सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली। निशांत कुमार और दीपक प्रकाश समेत कई नए चेहरों को जगह मिली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Updated:

Bihar Cabinet Expansion: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज गुरुवार को बिहार की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

निशांत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे ज्यादा चर्चा जदयू नेता निशांत कुमार को लेकर रही। राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुए निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के बेटे होने के कारण लोगों की नजरें उन पर खास तौर पर टिकी रहीं। समर्थकों में इसे नई पीढ़ी की राजनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के 16 मंत्रियों को मिली कैबिनेट में जगह

नई कैबिनेट में भाजपा के 16 मंत्रियों को जगह मिली है, जबकि जदयू के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं लोजपा (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए। इसके अलावा हम पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी प्रतिनिधित्व मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

मंत्री का नाम पार्टी
श्रवण कुमार जदयू
विजय कुमार सिन्हा भाजपा
दिलीप कुमार जायसवाल भाजपा
निशांत कुमार जदयू
लेशी सिंह जदयू
रामकृपाल यादव भाजपा
नीतीश मिश्रा भाजपा
दामोदर रावत भाजपा
संजय सिंह टाइगर जदयू
अशोक चौधरी जदयू
भगवान सिंह कुशवाहा भाजपा
अरुण शंकर प्रसाद भाजपा
मदन सहनी जदयू
संतोष कुमार सुमन हम
रमा निषाद भाजपा
रत्नेश सदा जदयू
कुमार शैलेंद्र जदयू
शीला कुमारी भाजपा
केदार प्रसाद गुप्ता भाजपा
लखेंद्र कुमार रौशन जदयू
सुनील कुमार भाजपा
श्रेयसी सिंह भाजपा
जमा खान जदयू
नंद किशोर राम भाजपा
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जदयू
प्रमोद कुमार भाजपा
श्वेता गुप्ता भाजपा
मिथिलेश तिवारी भाजपा
रामचंद्र प्रसाद लोजपा (रामविलास)
संजय कुमार सिंह लोजपा (रामविलास)
संजय कुमार जदयू
दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।