WBBSE 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी WBBSE कल 8 मई 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. काफी समय से छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, कल शुक्रवार को आख़िरकार लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
यहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं ताकि किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े. छात्र wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker और DigiLocker App पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहेगी.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “WB Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करना होगा. कुछ ही सेकेंड में स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
9.71 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 9.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी. इनमें लगभग 5.44 लाख छात्राएं और 4.26 लाख छात्र शामिल रहे. खास बात यह रही कि इस बार बोर्ड की ओर से एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार का भी रजिस्ट्रेशन किया गया.