Kolkata News: न्यूमार्केट में तृणमूल पार्टी दफ्तर पर हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़ का आरोप

Trinamool Congress party office demolished New Market Kolkata: कोलकाता के न्यूमार्केट इलाके में देर रात तृणमूल पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।
विषयसूची
न्यूमार्केट में पार्टी दफ्तर टूटने के बाद बढ़ा तनाव
Trinamool Congress party office demolished New Market Kolkata: कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बीती रात एक बड़ी घटना सामने आई। न्यू मार्केट के पीछे स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई और इसके बाद बुलडोजर चलाकर पूरे कार्यालय को ज़मीनदोज़ कर दिया गया।
घटना देर रात घटी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता ने बताया कि पार्टी कार्यालय को पहले तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त किया गया, फिर बुलडोजर की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।


पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा और शुरू की जांच
इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

