Rashtra Bharat Logo

कोलकाता पुलिस की अपील, जीत के बाद शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें

Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: कोलकाता पुलिस और सीएपीएफ ने वोट के बाद शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। बिना अनुमति विजय रैली और जेसीबी रैली पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब तक 80 लोगों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद होने की जानकारी दी गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

कोलकाता में वोट के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ी

 Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद कोलकाता पुलिस कमिश्नर सीपी (CP) ने मंगलवार को एक अहम प्रेस ब्रीफिंग में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

80 गिरफ्तारियां, हथियार बरामद

सीपी (CP) ने बताया कि अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हथियार भी बरामद हुए हैं। Cसीएपीएफ (CAPF) (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और कोलकाता पुलिस मिलकर संयुक्त कंट्रोल रूम से काम कर रहे हैं। क्यूआरटी (QRT) (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात है।

जेसीबी (JCB) रैली पर पूर्ण प्रतिबंध

सीपी (CP) ने स्पष्ट किया कि जेसीबी (JCB) लेकर कोई रैली नहीं होगी। जो लोगजेसीबी (JCB) किराए पर दे रहे हैं, उन्हें भी चेतावनी दी गई है। विजय जुलूस निकालने के लिए पुलिस की पूर्व अनुमति अनिवार्य है। किसी भी तरह की तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील (Photo: RB / Ekbal)

अफवाह और हिंसा रोकने के लिए पुलिस का सख्त संदेश

न्यू मार्केट बुलडोजर मामला

न्यू मार्केट में बुलडोजर चलाने की घटना में पुलिस के खड़े रहने पर सीपी (CP) ने कहा कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एंटाली (Entally) घटना राजनीतिक नहीं

एंटाली (Entally) की घटना को लेकर सीपी (CP) ने साफ कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है — विवाद एक निर्माण कार्य को लेकर था। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

ममता-अभिषेक की सुरक्षा में बदलाव

सीपी (CP) ने बताया कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा श्रेणी के अनुसार पुनर्गठित की गई है।

शांतनु सिन्हा विश्वास पर कोई जानकारी नहीं

शांतनु सिन्हा विश्वास के संबंध में सीपी (CP) ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है और ईडी (ED) ने भी कुछ नहीं बताया है।

फर्जी खबरों पर चेतावनी

सीपी (CP) राजीव कुमार ने आगाह किया कि कोलकाता पुलिस के नाम पर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

सीपी (CP) ने भरोसा दिलाया कि सीएपीएफ (CAPF) और कोलकाता पुलिस मिलकर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और किसी भी नागरिक को असुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।

Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
Kolkata Police Commissioner peace Appeal after Vote: वोट के बाद कोलकाता पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है। वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं। भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज। • राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग। • खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग। • ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना। • जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।