छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
IIIT Nagpur student suicide BJP Yuva Morcha safety demand: नागपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईआईआईटी (IIIT) नागपुर में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की छात्र इकाई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है। इस घटना के बाद संस्थान में छात्रों के बीच भय और मानसिक तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह ज्ञापन भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी और भाजयुमो नागपुर शहर अध्यक्ष सचिन करारे के मार्गदर्शन में छात्र आघाड़ी संयोजक शंतनु झाड़े के नेतृत्व में सौंपा गया।
प्रमुख मांगें:
भाजयुमो ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी पर तथ्य छिपाने या जांच में लापरवाही का आरोप सिद्ध होता है, तो उनके खिलाफ भी उच्चस्तरीय जांच की जाए।
निष्पक्ष जांच और बेहतर सुविधाओं की उठी मांग
इसके अलावा संगठन ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
- स्वतंत्र जांच समिति का गठन
- छात्रों के लिए 24×7 चिकित्सा सुविधा
- मनोचिकित्सक एवं काउंसलर की नियुक्ति
- पर्याप्त छात्रावास सुविधाएं
- एंटी-रैगिंग समिति को अधिक प्रभावी बनाना
- पाठ्यक्रम में “तनाव प्रबंधन” और “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” को शामिल करना
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो नागपुर शहर महामंत्री रितेश पांडे, आशू गुमगांवकर, यश गौर, लिखित गणवीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और सकारात्मक कदम उठाए जाएं। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र