विषयसूची
ToggleMouni Roy: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
मुश्किल दौर से गुजर रहा कपल
साल 2022 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल पिछले कुछ महीनों से रिश्ते में मुश्किल दौर से गुजर रहा है। फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि मौनी और सूरज के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच पहले जैसा प्यार और अपनापन अब नहीं रहा और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े भी बढ़ने लगे थे।
आखिर क्या है इस दूरी की वजह?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था कि मुंबई में लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को हर जगह लोग तुरंत पहचान लेते हैं। इसी वजह से वह खुद को नजरअंदाज महसूस करते थे। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी तुलना फिल्म अभिमान से भी की गई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी के किरदारों के बीच लोकप्रियता को लेकर तनाव दिखाया गया था।
करीब छह महीनों से अलग रह रहे हैं कपल
सूत्रों के अनुसार, मौनी और सूरज पिछले करीब छह महीनों से अलग रह रहे हैं। यही नहीं, हाल के समय में मौनी कई सोशल इवेंट्स में अकेले नजर आईं। खबर यह भी है कि अभिनेत्री ने अपना घर बदलना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी ने इस मामले को काफी समय तक निजी रखने की कोशिश की, लेकिन अब धीरे-धीरे बातें सामने आने लगी हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि दोनों ने कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है और कुछ वकीलों से बातचीत भी हुई है। हालांकि अभी तक तलाक के लिए कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है। अगर आने वाले समय में मामला आगे बढ़ता है तो दोनों को काउंसलिंग प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ सकता है।