संतोषपुर के पार्टी दफ्तर से राहत सामग्री मिलने पर बढ़ा विवाद
TMC party office relief material recovered Santoshpur Kolkata: कोलकाता | सर्वे पार्क थाना क्षेत्र के सन्तोषपुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस टीएमसी (TMC) के पार्टी कार्यालय से बड़ी मात्रा में राशन सामग्री, ऑक्सीजन सिलिंडर और सरकारी दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।
बरामद सामग्री में सरकारी लोगो लगी बालटियाँ, गमले, ऑक्सीजन सिलिंडर और कई महत्वपूर्ण कागज़ात शामिल हैं।



पृष्ठभूमि: आरोप है कि वर्ष 2020 में टीएमसी (TMC) ने इस इलाके में सीपीएम (CPM) के पार्टी कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया था। वर्ष 2026 में जब सीपीएम (CPM) ने अपना वह कार्यालय पुनः हासिल किया और दरवाज़ा खोला, तो अंदर से यह सारी सामग्री निकली।
सरकारी लोगो वाले सामान मिलने के बाद उठे सवाल
ज्ञात हो कि उक्त पार्टी कार्यालय सर्वे पार्क थाना अंतर्गत सन्तोषपुर क्षेत्र में स्थित है एक घनी आबादी वाला इलाका जहाँ दोनों दलों के बीच राजनीतिक तनाव पुराना है।
यह मामला अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। देखना होगा कि पुलिस इस बरामदगी पर क्या कार्रवाई करती है और टीएमसी (TMC) की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल