🔔 नोटिस : इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर. पत्रकार बनना चाहते हैं, तो राष्ट्रभारत से जुड़ें. — अपना रिज़्यूमे हमें digital@rashtrabharat.com पर भेजें।

ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा, शिक्षा मंत्री के निधन पर बोले हेमंत सोरेन

Jharkhand Pays Tribute to Ramdas Soren
चंपाई सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया.
अगस्त 16, 2025

Jharkhand Pays Tribute to Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया है। सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…’

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सोशल मीडिया साइट पर रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत मर्माहत हूं। उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा. अंतिम जोहार दादा…’

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 62 साल की उम्र में दिल्ली में निधन

झारखंड आंदोलन में रामदास सोरेन के साथी रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें. अंतिम जोहार!’

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कल्पना मुर्मू सोरेन के ‘एक्स’ हैंडल पर रामदास सोरेन के निधन से संबंधित 2 ट्वीट हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन के शोक संदेश को री-ट्वीट किया है। इसके पहले उन्होंने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘झामुमो और झारखंड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। झारखंड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखंडियत के पैरोकार आदरणीय रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’

Rashtra Bharat Digital Team

Stay updated with the latest news and insights on business, politics, AI, startups, government, and more from the Rashtra Bharat Digital & Editorial Team.

Breaking