Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: एक बार फिर धड़ाम हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: एक बार फिर धड़ाम हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Gold Price Today: एक बार फिर धड़ाम हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। इससे जहां खरीदारों को राहत मिल रही है, वहीं निवेशक चिंतित हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है. एक दिन की हल्की बढ़ोतरी के बाद सोने के भाव फिर से गिरते नजर आ रहे हैं. ताजा आकड़ों के मुताबिक आज 19 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,789 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,474 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,845 प्रति ग्राम है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमतों पर एक नजर डालें तो बीते करीब 5 दिनों तक लगातार गिरावट के बाद 17 मार्च को सोने के भाव में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली. 17 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत में 66 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. हालांकि इसके अलगे ही दिन 18 मार्च को फिर सोने के भाव गिर गए. कल 24 कैरेट सोने की कीमत में 33 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. आज फिलहाल सोने के भाव में मामूली गिरावट दिख रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े बदल सकते हैं.

सोने के भाव में लगातार हो रही गिरावट से एक ओर जहां आम खरीददार राहत की सांस ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की दिल की धड़कने बढ़ी हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 19 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,789 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,774, पटना में ₹15,779, कोलकाता में ₹15,774 और लखनऊ में ₹15,789 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण सोने-चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।