जरूर पढ़ें

पिता बने अनुराग डोभाल, मुश्किल दौर के बीच घर में गूंजी किलकारियां

पिता बने अनुराग डोभाल, मुश्किल दौर के बीच घर में गूंजी किलकारियां
पिता बने अनुराग डोभाल, मुश्किल दौर के बीच घर में गूंजी किलकारियां (Pic Credit- IG @ritika_chauhan_17_7)

Anurag Dobhal: मुश्किल दौर से गुजर रहे अनुराग डोभाल की जिंदगी में अचानक खुशियों ने दस्तक दी। रामनवमी के दिन पत्नी रितिका डोभाल ने बच्चे को जन्म दिया। दर्द और तनाव के बीच आई यह खबर उनके लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आई है।

Updated:

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बड़ी और दिल छू लेने वाली खुशखबरी सामने आई है। यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। उनके घर यह बड़ी ख़ुशी बेहद ही खास मौके यानि रामनवमी के दिन आई है।

अनुराग की पत्नी रितिका डोभाल ने सोशल मीडिया के जरिए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपने नवजात शिशु के छोटे-छोटे पैरों की प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, अभी तक कपल ने बेबी का चेहरा नहीं दिखाया है और ना ही यह बताया है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।

कल हुआ था बच्चे का जन्म

पोस्ट में रितिका ने बताया कि उनके बच्चे का जन्म 27 मार्च 2026 को हुआ। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा कि रामनवमी के पावन मौके पर भगवान ने उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और फॉलोअर्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और बच्चे के लिए दुआएं कर रहे हैं।

अनुराग डोभाल ने की थी आत्महत्या की कोशिश

इस खुशखबरी के पीछे एक भावनात्मक पहलू भी जुड़ा है। मालूम हो पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. हालांकि इस हादसे में उनकी जान बच गयी, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके हिप में फ्रैक्चर हुआ था और सर्जरी के बाद से उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है।

डिप्रेशन से जूझ रहे हैं यूट्यूबर

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि पारिवारिक समस्याओं के कारण वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। एक वीडियो में वह काफी इमोशनल दिखे और अपने दर्द को बयां किया था।

ऐसे कठिन समय के बीच उनके घर आई यह खुशखबरी किसी नई उम्मीद से कम नहीं है। पिता बनने की खुशी ने उनके जीवन में एक नई रोशनी लाई है। फैंस को उम्मीद है कि यह नया अध्याय अनुराग की जिंदगी को सकारात्मक दिशा देगा और वह जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।