जरूर पढ़ें

धुरंधर की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 17वें दिन भी 25 करोड़ पार, जानिए अब तक की कमाई

धुरंधर की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 17वें दिन भी 25 करोड़ पार, जानिए अब तक की कमाई
धुरंधर की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 17वें दिन भी 25 करोड़ पार, जानिए अब तक की कमाई

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म ने 17वें दिन 25.65 करोड़ कमाए। भारत में 985 करोड़ नेट और दुनियाभर में 1,564 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IPL के बावजूद इसकी रफ्तार बरकरार है।

Updated:

Dhurandhar 2: सिनेमा हॉल के बाहर लगी लंबी कतारें, सोशल मीडिया पर छाए डायलॉग्स और हर तरफ सिर्फ एक ही नाम ‘धुरंधर’। ये वही फिल्म है, जिसने दर्शकों को इस कदर बांध रखा है कि तीन हफ्ते बाद भी इसका जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। आमतौर पर फिल्मों की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया है।

17वें दिन 25.65 करोड़ का कलेक्शन

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए साबित कर दिया कि इसकी पकड़ अभी ढीली नहीं होने वाली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन यानी शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी एक दिन में करीब 19% की बढ़त दर्ज की गई।

100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कमाई

इस दमदार प्रदर्शन के साथ फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बॉक्स ऑफिस तूफान बन चुकी है।

दर्शकों को खूब भा रही फिल्म

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, और उनकी कहानी कहने की शैली दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रणवीर सिंह ने जसकीरत और हमजा जैसे किरदारों में दमदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपने-अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत बनाया है।

IPL के बीच भी चल रहा धुरंधर का जादू

दिलचस्प बात यह है कि IPL जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। आमतौर पर IPL के समय शाम और रात के शोज की ऑडियंस कम हो जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ की जबरदस्त हाइप ने इस ट्रेंड को भी तोड़ दिया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।