Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार तेज बनी हुई है। कुल कमाई 165 करोड़ पार हो चुकी है और वीकेंड पर और उछाल की उम्मीद है, जिससे नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
विषयसूची
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था और अब दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है।
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन यानी 20 मार्च को दोपहर 1 बजे तक ही फिल्म ने करीब 19.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल फिल्म की कुल कमाई 165 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद शानदार माना जाता है।
वीकेंड पर होगा धमाल!
अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म लगभग 196 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। खास बात यह है कि अभी वीकेंड बाकी है और ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म की कमाई में और तेज उछाल देखने को मिल सकता है।
फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मजबूत कहानी, शानदार एक्शन और दमदार स्टारकास्ट को बड़ा कारण माना जा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
पेड प्रीव्यू में फिल्म ने कमाए 43 करोड़
इससे पहले 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जिससे इसके बड़े हिट होने के संकेत मिल गए थे। ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। इसने Jawan, Pathaan, Stree 2 और Animal जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पार कर लिया।
हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में Pushpa: The Rule अभी भी आगे है, लेकिन हिंदी वर्जन में धुरंधर 2 ने बाजी मार ली है। पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है।

