जरूर पढ़ें

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में 500 करोड़ पार, जानिए तीसरे दिन की कमाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में 500 करोड़ पार
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में 500 करोड़ पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। तीसरे दिन जबरदस्त उछाल के बाद फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। क्या यह और बड़े आंकड़े छू पाएगी? जानिए पूरी रिपोर्ट में।

Updated:

Dhurandhar 2 Box Office Collection : बॉलीवुड में इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’। रिलीज के महज तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी उम्मीद शायद मेकर्स ने भी नहीं की होगी। शानदार एक्शन, दमदार कहानी और रणवीर के एनर्जी से भरपूर अभिनय ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है।

‘बॉर्डर 2’ को भी पछाड़ा

फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ इस साल की बड़ी फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 450 करोड़ के करीब कमाई करने वाली ‘बॉर्डर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही थी।

भारत में 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन

भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दो दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ तक पहुंच गया है।

तीन दिनों का कलेक्शन

अगर फिल्म के तीन दिनों के सफर पर नजर डालें तो शुरुआत से ही इसकी रफ्तार तेज रही है। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ की कमाई करने के बाद पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का धमाकेदार ओपनिंग कलेक्शन किया। दूसरे दिन हल्की गिरावट के साथ 80.72 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने करीब 40% की उछाल के साथ फिर से रफ्तार पकड़ ली। थिएटर्स में तीसरे दिन ऑक्यूपेंसी 81.6% से ज्यादा रही, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाता है।

हिंदी वर्जन में 105 करोड़ की कमाई

हिंदी मार्केट में फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन हिंदी वर्जन ने अकेले 105 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें करीब 83% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं बेंगलुरु, पुणे, सूरत और हैदराबाद में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

डब वर्जन की बात करें तो तेलुगु और तमिल में भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है, हालांकि दक्षिण भारत में इसका प्रदर्शन सीमित रहा है। अब नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के और बड़ा उछाल लेने की उम्मीद है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।