जरूर पढ़ें

ट्रेलर ने बढ़ाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पेड प्रीव्यू के टिकट धड़ाधड़ हो रहे बुक

ट्रेलर ने बढ़ाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पेड प्रीव्यू के टिकट धड़ाधड़ हो रहे बुक
ट्रेलर ने बढ़ाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पेड प्रीव्यू के टिकट धड़ाधड़ हो रहे बुक (Pic Credit-Jio Studios)

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटें तेजी से भर रही हैं, जिससे फिल्म की शानदार ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated:

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त तबाही मचाई. फैंस पर फिल्म का ऐसा खुमार चढ़ा कि सभी बेताबी से ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता यह ट्रेलर काफी दमदार है.

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई थी, लेकिन इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ इस बार बड़े स्तर पर रिलीज़ होने जा रहा है। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

धांसू है ट्रेलर

आज सुबह 11:01 बजे धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर देख कर ही समझ आ रहा है कि ‘धुरंधर 2’ काफी जबरदस्त होने वाला है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी जल रहा है और फिर हमजा ल्यारी का नया बादशाह बनता है. ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतनाक अवतार में दिखे हैं. कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर भयानक, खतरनाक और बेहद ही जबरदस्त है. फैंस अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

बिक रहे 2200 रुपये तक के टिकट

फिल्म के रिलीज से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 मार्च को पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। खासकर दिल्ली में टिकट की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यहां पेड प्रीव्यू के सबसे सस्ते टिकट की कीमत करीब 350 रुपये रखी गई है, जबकि प्रीमियम सीट के लिए दर्शकों को लगभग 2200 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर भी यह दिखाया जा रहा है कि सीटें तेजी से भर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के साथ ही फिल्म को शानदार ओपनिंग मिल सकती है।

फिल्म की कहानी और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। वहीं इसके निर्माता आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन एक बार फिर अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।