जरूर पढ़ें

जल्द आ रहा पंचायत Season 5! फुलेरा में फिर मचेगा बवाल, नए सीजन में दिखेगा बड़ा बदलाव

जल्द आ रहा पंचायत Season 5! फुलेरा में फिर मचेगा बवाल, नए सीजन में दिखेगा बड़ा बदलाव
जल्द आ रहा पंचायत Season 5! फुलेरा में फिर मचेगा बवाल, नए सीजन में दिखेगा बड़ा बदलाव (Pic Credit- Amazon Prime)

‘पंचायत’ सीजन 5 में फुलेरा की कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंचने वाली है। सचिव जी का फैसला, गांव छोड़ना या रुकना सब कुछ बदल सकता है। रिंकी संग रिश्ते की नई दिशा भी सामने आएगी। राजनीति और भावनाओं के बीच कौन सा रास्ता चुना जाएगा, यही सबसे बड़ा सस्पेंस है।

Updated:

Panchayat Season 5: भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल ‘पंचायत’ ने अपने सरल अंदाज और दिल को छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। बिना किसी भारी-भरकम ड्रामा या चौंकाने वाले ट्विस्ट के इस सीरीज में गांव की सादगी भरी जिंदगी को जिस अंदाज में दिखाया गया है, वह हर किसी का दिल जीत लेता है. अब चार सफल सीजन के बाद फैंस बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

सीजन 5 में क्या होगी कहानी

अब अगर सीजन 5 की बात करें, तो कहानी का केंद्र सच‍िव जी का बड़ा फैसला हो सकता है। क्या वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए फुलेरा छोड़ देंगे, या फिर गांव और वहां के लोगों से जुड़ाव उन्हें रोक लेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है। यह फैसला न सिर्फ उनके भविष्य को तय करेगा, बल्कि गांव के साथ उनके रिश्ते को भी नई दिशा देगा।

रिंकी और अभिषेक की कहानी भी अगले सीजन में और आगे बढ़ने की उम्मीद है। फैंस लंबे समय से इस रिश्ते को नए मुकाम पर जाते देखना चाहते हैं, और शायद अब वह वक्त आ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सीजन 4 में दिखा राजनीति का रंग

सीजन 4 की बात करें तो इस सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय से प्रधान रही मंजू देवी को पद से हटना पड़ा और उनकी जगह क्रांति देवी ने जिम्मेदारी संभाल ली। इस बदलाव ने गांव की सत्ता और माहौल दोनों को नई दिशा दी।

वहीं दूसरी ओर, अभिषेक त्रिपाठी यानी ‘सचिव जी’ की कहानी भी इस सीजन में अहम मोड़ पर पहुंची। गांव की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने अपने भविष्य के लिए भी मेहनत जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने CAT परीक्षा पास कर ली। इसके साथ ही उनके करियर के नए रास्ते खुल गए। इस दौरान रिंकी के साथ उनका रिश्ता भी धीरे-धीरे और गहराता नजर आया, जो दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण बना हुआ है।

कब आएगा नया सीजन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत Season 5 साल 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज हो सकता है। इस बार भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार अपने किरदारों के साथ लौट सकते हैं।

Panchayat Season 5: FAQs

1. क्या सचिव जी फुलेरा छोड़ देंगे?
यह सीजन का सबसे बड़ा सवाल है। CAT पास करने के बाद क्या अभिषेक अपने सपनों के लिए गांव छोड़ेंगे या फुलेरा और रिंकी का साथ उन्हें रोक लेगा, यही कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट हो सकता है।

2. क्या रिंकी और अभिषेक का रिश्ता आगे बढ़ेगा?
फैंस लंबे समय से इस लव स्टोरी का इंतजार कर रहे हैं। सीजन 5 में दोनों के रिश्ते को नया मोड़ मिल सकता है, क्या यह दोस्ती प्यार में बदलकर किसी बड़े फैसले तक पहुंचेगी?

3. फुलेरा की राजनीति में क्या नया होगा?
क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद गांव की राजनीति पूरी तरह बदल सकती है। क्या नए फैसले शांति लाएंगे या फिर नए विवाद खड़े होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

4. क्या पुराने किरदारों में बदलाव देखने को मिलेगा?
प्रह्लाद, विकास और अन्य किरदारों की जिंदगी में भी नए मोड़ आ सकते हैं। खासकर सचिव जी के फैसले का असर हर किसी पर पड़ सकता है।

5. पंचायत सीजन 5 कब और कहां रिलीज होगा?
पंचायत सीजन 5, इसी साल 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।