पूनम पांडेय का ‘बेबी बंप’ ड्रामा! बोलीं- “मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं”, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘प्रेग्नेंसी’ की खबर ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन 1 अप्रैल को एक वीडियो ने पूरी कहानी पलट दी। क्या यह सच था या सोचा-समझा खेल? खुलासे के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी कम दिलचस्प नहीं रही। जानिए पूरा मामला।
विषयसूची
Poonam Pandey: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या सच है और क्या मजाक, यह समझना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। खासकर जब बात हो ऐसी शख्सियत की, जो अपने हर कदम से सुर्खियां बटोरना जानती हो। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अचानक ‘प्रेग्नेंसी’ की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, लेकिन असली कहानी कुछ और ही निकली।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें आई थी सामने
मामला जुड़ा है पूनम पांडेय से, जिन्होंने कल 31 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का इशारा किया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इसे सच माना, तो कई यूजर्स को इसमें किसी बड़े ट्विस्ट की आशंका भी थी।
‘अप्रैल फूल’ का प्रैंक
पूरा सस्पेंस 1 अप्रैल को खत्म हुआ, जब पूनम ने खुद एक वीडियो जारी कर सच बताया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सब सिर्फ ‘अप्रैल फूल’ का प्रैंक था। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में पहले से ही काफी तनाव है, इसलिए उन्होंने लोगों को थोड़ा एंटरटेन करने का सोचा।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रि
हालांकि, इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोग उनके इस अंदाज को मजेदार मान रहे हैं, तो कई यूजर्स ने इसे संवेदनशील मुद्दे का मजाक बताते हुए नाराजगी जताई। कई लोगों का कहना है कि ऐसी चीजों को मजाक के तौर पर इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
‘झूठी मौत’ की भी फैला चुकी है पूनम पांडेय
वैसे यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे अपने किसी स्टंट को लेकर विवादों में आई हैं। इससे पहले भी वह साल 2024 में अपनी ‘झूठी मौत’ की खबर फैलाकर सुर्खियों में आ चुकी हैं, जिसे बाद में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता से जोड़ा गया था। उस वक्त भी उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
फिलहाल, उनका यह नया प्रैंक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या पब्लिसिटी के लिए किसी भी हद तक जाना सही है?

