जरूर पढ़ें

‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण, सनी देओल और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में, देखें पूरी स्टारकास्ट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण, सनी देओल और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में
‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण (Pic Credit- YT @WorldOfRamayana)

भव्य फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आते ही चर्चा तेज हो गई है। रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। जानिए इस मेगा बजट फिल्म में कौन निभा रहा है कौन सा अहम किरदार।

Updated:

Ramayana Movie Starcast: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामायण का टीजर रिलीज हो गया है. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी सिर्फ इसके बैकग्राउंड म्यूजिक और भव्केय सेटअप के  कारण यह टीजर बेहद ही अद्भुत लग रहा है. फैंस इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं.

रामायण का टीजर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इस बड़े बजट की फिल्म में किसने कौन का किरदार निभाया है. आइए जानते हैं इस मेगा प्रोजेक्ट की पूरी स्टारकास्ट और उनके रोल के बारे में।

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। उनका लुक पहले ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। वहीं माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी, जिन्हें उनकी सादगी और दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

रावण के किरदार में यश, सनी देओल बने हनुमान

फिल्म का एक और बड़ा आकर्षण हैं यश, जो रावण के किरदार में दिखाई देंगे। उनके रोल को लेकर खासा सस्पेंस और एक्साइटमेंट बना हुआ है। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे नजर आएंगे, जबकि हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं।

जटायु के किरदार में अमिताभ बच्चन

इसके अलावा फिल्म में कई दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में दिखेंगे, जबकि लारा दत्ता कैकई का किरदार निभा रही हैं। कौशल्या के रूप में इंदिरा कृष्णन, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा और जटायु के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

रकुल प्रीत सिंह बनी है शूर्पणखा

फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। आदिनाथ कोठारे भरत, मोहित रैना भगवान शिव, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, सोनिया बलानी उर्मिला, कुणाल कपूर इंद्र और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के रोल में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी हैं डायरेक्ट 

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी। इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भव्य स्केल के साथ ‘रामायण’ को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।