Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खासकर उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं।
श्रद्धा की मौसी ने शादी पर तोड़ी चुप्पी
इसी बीच अब श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे श्रद्धा की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “सच में? मुझे तो इस बारे में कुछ भी नहीं पता।”
मौसी ने की श्रद्धा की तारीफ
तेजस्विनी कोल्हापुरे ने इस बातचीत में श्रद्धा कपूर की खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि श्रद्धा ने अपने परिवार की पहचान को आगे बढ़ाया है। उनके अनुसार, श्रद्धा ने बहुत ही सादगी और गरिमा के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, जो काबिले तारीफ है।मौसी ने यह भी बताया कि उनका और श्रद्धा का रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं और अक्सर फिल्मों के लुक, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हालांकि, वे एक-दूसरे को सलाह तभी देते हैं, जब सच में उसकी जरूरत होती है।
राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा
अगर श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की बात करें, तो साल 2024 से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। कई बार उन्हें साथ में डिनर डेट और इवेंट्स में देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों को वेकेशन पर भी साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।
फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि आखिर श्रद्धा कब दुल्हन बनेंगी। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनके शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं।