Ankit Gupta: टीवी शो उडारियां से लोकप्रिय हुई जोड़ी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी कभी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी मानी जाती थी। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो के बाद जब दोनों Bigg Boss में साथ नजर आए, तब अंकित जिस तरह प्रियंका का ख्याल रखते दिखे, उसने फैंस को यह यकीन दिला दिया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
पिछले साल हुआ दोनों का ब्रेकअप
हालांकि, पिछले साल ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। अब हाल ही में अंकित गुप्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि वह शादी को लेकर क्या सोचते हैं।
शादी करने के लिए तैयार हैं अंकित गुप्ता
एक इंटरव्यू में अंकित गुप्ता ने कहा कि अपने पिछले रिश्ते से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उनके मुताबिक, इस अनुभव ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। पहले वह खुद को ऐसा इंसान मानते थे जो शादी के बारे में ज्यादा नहीं सोचता था, लेकिन अब उनकी राय बदल चुकी है। अंकित ने कहा कि अब वह शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि यह फैसला बिल्कुल स्वाभाविक तरीके से हो।
उन्होंने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ परिवार के दबाव में आकर शादी नहीं करना चाहते। अंकित के अनुसार, वह चाहते हैं कि जब भी उनकी शादी हो, वह सही समय और सही इंसान के साथ हो।
अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं अंकित गुप्ता
अपने करियर और फाइनेंस को लेकर भी अंकित ने दिलचस्प बात कही। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने पैसे को संभालकर खर्च करना भी सीख लिया है। अंकित मानते हैं कि जब आप काम को लेकर चयनात्मक होते हैं, तो आर्थिक मामलों में भी समझदारी जरूरी हो जाती है।