Rashtra Bharat Logo

नागपुर में “मिर्गी में योग चिकित्सा” विषय पर पारंपरिक योग सत्र सम्पन्न, विशेषज्ञों ने बताए योग के लाभ

नागपुर में “मिर्गी में योग चिकित्सा” विषय पर पारंपरिक योग सत्र सम्पन्न, विशेषज्ञों ने बताए योग के लाभ
(Image Source: Pexels)

नागपुर में प्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत “मिर्गी में योग चिकित्सा” विषय पर आयोजित विशेष योग सत्र ने पारंपरिक योग और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उजागर किया। योग साधक केदार जोशी ने अपने 38 वर्षों के अनुभव और व्यक्तिगत संघर्ष की प्रेरक कहानी साझा करते हुए बताया कि अनुशासित योग साधना और चिकित्सकीय सहयोग से मिर्गी जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम में डॉक्टरों, मरीजों और परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने योग की सहायक भूमिका को मजबूत संदेश दिया।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

नागपुर: प्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “मिर्गी में योग चिकित्सा” विषय पर एक पारंपरिक योग सत्र का आयोजन नागपुर एपिलेप्सी एसोसिएशन (NEA), चिटनवीस सेंटर एवं योग पन्थ के संयुक्त तत्वावधान में बनयन हॉल, नागपुर में किया गया।

इस सत्र का संचालन योग साधक श्री केदार जोशी द्वारा किया गया, जिन्हें पारंपरिक योग का 38 वर्षों का अनुभव है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने निरंतर चिकित्सकीय सहयोग एवं अनुशासित पारंपरिक योग साधना के माध्यम से मिर्गी पर विजय पाने की अपनी प्रेरणादायी व्यक्तिगत यात्रा साझा की।

उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ तनाव नियंत्रण, न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य एवं मिर्गी में सहायक योग चिकित्सा हेतु सरल किन्तु प्रभावी पारंपरिक योग अभ्यासों का प्रदर्शन एवं मार्गदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोफिज़िशियन, न्यूरोसर्जन, मनोचिकित्सक, मरीज, सदस्य एवं परिवारजन उत्साहपूर्वक सहभागी हुए। उपस्थित प्रतिभागियों ने सत्र की व्यावहारिक तकनीकों एवं संवादात्मक शैली की सराहना की।

इस आयोजन ने न्यूरोलॉजिकल विकारों एवं समग्र स्वास्थ्य में योग की सहायक भूमिका के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन NEA नागपुर के अध्यक्ष डॉ. वसंत डांगरा, सचिव डॉ. अमरजीत वाघ, चिटनवीस सेंटर की प्रबंधक श्रीमती योगिता, सत्य सनातन योग पीठ की सचिव श्रीमती वर्षा गोयल तथा योग पन्थ के संस्थापक एवं निर्देशक श्री केदार जोशी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

नागपुर एपिलेप्सी एसोसिएशन ने कार्यक्रम को सफल, सार्थक एवं प्रभावशाली बनाने हेतु सभी उपस्थित अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: Jassi


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।