Rashtra Bharat Logo

India’s Chief Justice Visits Lumbini: परिवार संग हुआ Grand Welcome

India’s Chief Justice Visits Lumbini: परिवार संग हुआ Grand Welcome
India's Chief Justice Visits Lumbini
Updated:
·by
Aryan Ambastha
Aryan Ambastha
Share:

विषयसूची

लुंबिनी (नेपाल): Indian Chief Justice Visits Lumbini: भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश का शनिवार को नेपाल के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल लुंबिनी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवारजन भी मौजूद थे।

स्वागत समारोह का आयोजन उच्च न्यायालय तुलसीपुर, बुटवल पीठ के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति बसुदेव आचार्य की ओर से किया गया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध बौद्ध आचार्य खेनपो चिमेद लख्याल लामा ने भी भारतीय मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया।

Explore Trending Stories:


India’s Chief Justice Visits Lumbini: प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में रुपन्देही जिला न्यायालय के जिला न्यायाधीश सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहे। सभी ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर प्रकाश डाला और इस मुलाकात को दोनों देशों की न्यायिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के लिए महत्वपूर्ण बताया।


लुंबिनी का भ्रमण

India’s Chief Justice Visits Lumbini: स्वागत के उपरांत भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं उनके परिवार को भगवान बुद्ध के पवित्र जन्मस्थल लुंबिनी ले जाया गया। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का दर्शन एवं अवलोकन किया।

Also Read: 
Ideal Teacher Dayashankar Tiwari ही विकसित राष्ट्र का निर्माता है


कृतज्ञता व्यक्त

अपने दौरे के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश ने नेपाल सरकार, न्यायपालिका और स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए स्नेहपूर्ण आतिथ्य और आत्मीयता के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि भारत-नेपाल के गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की भी पुनर्पुष्टि करती है।