सीवान में फरार पुष्पेंद्र पांडेय के घर चिपका इश्तेहार, 2020 से शराब और हथियार मामले में है फरार

Siwan Pushpendra Pandey Liquor Arms Case Absconding Notice: सीवान में वर्ष 2020 से शराब और हथियार से जुड़े मामले में फरार पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, उसके भाई रिंकू पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस लंबे समय से पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विषयसूची
न्यायालय के आदेश पर पुष्पेंद्र के घर चिपकाया गया इश्तेहार
Siwan Pushpendra Pandey Liquor Arms Case Absconding Notice: सीवान जिले में शराब और आर्म्स से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार अधिपत्र के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को असांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचबेनिया स्थित आरोपित के घर विधिवत ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया।
पुष्पेंद्र पांडेय, पिता वशिष्ठ नारायण पांडेय, चर्चित शराब कारोबारी रिंकू पांडेय उर्फ रत्नेश कुमार पांडेय उर्फ रत्नेश्वर पांडेय का भाई बताया जाता है। पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र वर्ष 2020 से इस मामले में फरार चल रहा है। लंबे समय से चल रही तलाश के बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई।


वर्ष 2020 से शराब और हथियार मामले में फरार है पुष्पेंद्र पांडेय
पुलिस के मुताबिक इसी मामले में पुष्पेंद्र के भाई रिंकू पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं एक अन्य भाई बिहारी पांडेय उर्फ विवेक कुमार पांडेय को गोलीकांड से जुड़े मामले में रिमांड पर लिया गया है।
घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रहे संवाददाता के अनुसार, असांव थाना पुलिस लंबे समय से पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी और शुक्रवार की कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपितों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर सख्त संदेश गया है। अब पुष्पेंद्र के घर इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।


रिपोर्ट: आकाश, बिहार

