Rashtra Bharat Logo

Maharashtra Rajya Sabha Row: शरद पवार के नामांकन से मचा सियासी बवाल, आदित्य ठाकरे बताए जा रहे नाराज

Maharashtra Rajya Sabha Row: शरद पवार के नामांकन से मचा सियासी बवाल, आदित्य ठाकरे बताए जा रहे नाराज
Maharashtra Rajya Sabha Row: शरद पवार के नामांकन से मचा सियासी बवाल, आदित्य ठाकरे बताए जा रहे नाराज-( image- social media )

Aaditya Thackeray Angry Over Sharad Pawar Nomination: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान देखने को मिल रही है। एनसीपी नेता शरद पवार ने गठबंधन की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। हालांकि इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) भी दावा कर रही थी, जिससे आदित्य ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं। नामांकन के समय उनकी गैरमौजूदगी ने गठबंधन के भीतर मतभेद की अटकलों को और बढ़ा दिया है।

Updated:
·by
Priyanka C. Mishra
Priyanka C. Mishra
Share:

विषयसूची

महाविकास अघाड़ी में मतभेद

Maharashtra Rajya Sabha Row: महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी की तरफ से एनसीपी नेता शरद पवार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस सीट पर शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से खुलकर दावेदारी की गई थी लेकिन विपक्षी दलों ने आख़िरकार शरद पवार के नाम पर मुहर लगाई। इस फैसले के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन में दरार बढ़ती दिख रही है। एनसीपी नेता शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार पद के लिए नामांकन भर दिया है। इस दौरान शिवसेना यूटीबी नेता आदित्य ठाकरे मौजूद नहीं थे। शरद पवार के नामांकन को लेकर महाविकास अघाड़ी में रार बढ़ती दिख रही है। आदित्य ठाकरे इस सीट को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने इस सीट पर अपनी पार्टी की दावेदारी की थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Maharashtra Rajya Sabha Row
Maharashtra Rajya Sabha Row-( image- social media)

नामांकन में शामिल नहीं हुए आदित्य

Maharashtra Rajya Sabha Row: महाराष्ट्र में विरोधियों के विधायकों की संख्या बल के हिसाब से विपक्षी दल एक ही उम्मीदवार को राज्यसभा भेज सकते हैं। जिसके बाद शरद पवार के नाम पर सभी दलों में सहमति बन गई। हालांकि इस फैसले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे अकेले पड़ते नज़र आए। उन्होंने खुलकर इस सीट पर शिवसेना की ओर से दावा किया था जबकि उनकी पार्टी के बड़े नेता संजय राऊत शरद पवार के पक्ष में दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम की बाद शिवसेना यूटीबी के भीतर भी आपसी खींचतान देखने को मिल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राऊत की रणनीति आदित्य ठाकरे पर भारी पड़ गई। जिसके बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

यूबीटी कर रही थी सीट पर दोवेदारी

Maharashtra Rajya Sabha Row: दरअसल शिवसेना यूटीबी विपक्षी दलों के गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से इस सीट पर दावेदारी कर रही थी वहीं कांग्रेस चाहती थी कि इस सीट पर उनका उम्मीदवार बने ताकि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का पद बना रहे। हालांकि सभी दलों में चर्चा के बाद शरद पवार के नाम पर सहमति बन गई।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Priyanka C. Mishra

Priyanka C. Mishra

प्रियंका सी. मिश्रा वरिष्ठ हिंदी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार लेखन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, स्क्रिप्टिंग, रिपोर्टिंग और विश्लेषण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों के साथ-साथ बॉलीवुड, ज्योतिष, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल जैसे विविध विषयों पर तथ्यपरक और शोध आधारित लेखन करती हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करना उनकी विशेषता है, जिससे उनकी सामग्री व्यापक पाठक वर्ग के लिए सहज और विश्वसनीय बनती है। अनुभव : हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन, फीचर स्टोरी, विश्लेषणात्मक लेख और यूट्यूब स्क्रिप्टिंग में मजबूत पहचान बनाई है। विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता उन्हें एक बहुमुखी कंटेंट विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करती है। वर्तमान फोकस : वे समाचार, सोशल ट्रेंड्स, एंटरटेनमेंट, ज्योतिष, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर डिजिटल ऑडियंस के लिए जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करती हैं। उनकी प्राथमिकता तथ्यों की सटीकता, निष्पक्ष प्रस्तुति और पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • समाचार लेखन और विश्लेषण : राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर स्पष्ट और संतुलित रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण। • बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट : फिल्म, सेलिब्रिटी और मनोरंजन जगत से जुड़े ट्रेंड्स और अपडेट्स पर लेखन। • ज्योतिष और लाइफस्टाइल : ज्योतिष, स्वास्थ्य, रिलेशनशिप और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर सरल एवं उपयोगी कंटेंट निर्माण। • यूट्यूब स्क्रिप्टिंग और डिजिटल कंटेंट : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक, ऑडियंस-केंद्रित और रिसर्च आधारित स्क्रिप्ट तैयार करने में विशेषज्ञता। • हिंदी कंटेंट निर्माण : सरल, प्रभावी और SEO-फ्रेंडली हिंदी कंटेंट तैयार करने का अनुभव। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, निष्पक्ष दृष्टिकोण और संवेदनशील लेखन शैली के कारण प्रियंका सी. मिश्रा ने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। समाचार और डिजिटल मीडिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विविध विषयों पर निरंतर लेखन अनुभव उनकी विशेषज्ञता और विश्वसनीयता को मजबूत बनाता है।