Middle East Tensions: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, महाराष्ट्र सरकार ने दी सलाह

Middle East Crisis: India Issues Safety Advisory for Citizens Abroad Maharashtra: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावासों ने Palestine, Qatar, Saudi Arabia, Israel, Iran, Iraq सहित कई देशों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने नागरिकों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है। आपातकालीन स्थिति में 24x7 हेल्पलाइन उपलब्ध है।
विषयसूची
मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा
Middle East Crisis: India Issues Safety Advisory for Citizens Abroad: मध्य पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न तनावपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर भारत सरकार के संबंधित दूतावासों ने वहां निवास कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। इस संदर्भ में फिलिस्तीन (रामल्ला), कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाध), इजराइल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, मस्कट, जॉर्डन तथा संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय दूतावासों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
आपातकालीन स्थिति में संबंधित देश में स्थित भारतीय दूतावास के २४×७ हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। दूतावास लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर आवश्यक परामर्श जारी कर रहे हैं।
नागरिकों के लिए जरूरी सुझाव
महाराष्ट्र सरकार की ओर से विदेश में रह रहे महाराष्ट्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति और संयम बनाए रखें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें। राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार एवं संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

