Maharashtra News: विदर्भ के कई जिलों में अगले तीन घंटे भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Nagpur IMD weather alert heavy rain Vidarbha: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में अगले तीन घंटे के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। नागपुर में ऑरेंज अलर्ट और अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों, किसानों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विषयसूची
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Nagpur IMD weather alert heavy rain Vidarbha: नागपुर, 27 जून। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र आरएमसी (RMC) नागपुर ने शनिवार शाम 4 बजे विदर्भ के 11 जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अगले तीन घंटों के लिए प्रभावी है।
नागपुर ऑरेंज अलर्ट
नागपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी संभव है। विभाग ने नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
वर्धा, अमरावती, यवतमाल येलो अलर्ट
इन तीनों जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
गोंदिया, भंडारा, गड़चिरोली, चंद्रपुर, अकोला, वाशिम, बुलढाणा येलो अलर्ट
इन सात जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
आईएमडी (IMD) की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

