Rashtra Bharat Logo
Banner

नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 20 जून को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान

नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 20 जून को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान
Abhijeet Deep Cockroach Party Nagpur press conference NEET scam: नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 20 जून को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान (Photo: RB / Jassi)

Abhijeet Deep Cockroach Party Nagpur press conference NEET scam: नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही 20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन करने का ऐलान किया। जयपुर में हुए हमले के बाद कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रखी गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिजीत दीप का बड़ा बयान

Abhijeet Deep Cockroach Party Nagpur press conference NEET scam: नागपुर। कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप ने नागपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए।

अभिजीत दीप ने कहा  “ना मैं कांग्रेस का हूं, ना भाजपा का, ना आम आदमी पार्टी का। लेकिन देश में जो विद्यार्थियों के करियर से खिलवाड़ हो रहा है, वह बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा  “छोटी-छोटी बातों पर प्रधानमंत्री ट्वीट करते हैं, लेकिन इतने बड़े सुसाइड के मामले पर अभी तक माफी क्यों नहीं मांगी? शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?”

20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन का ऐलान

अभिजीत दीप ने 20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 जून को मेडिकल परीक्षा होने के कारण मेडिकल छात्र इस धरने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अन्य विद्यार्थी और बेरोजगार युवा जरूर पहुंचेंगे।

पेपर वायु सेवा के जरिए भेजे जाने के सवाल पर दीप ने कहा  “पहले ऐसा क्यों नहीं किया गया? शायद इसमें कुछ मिलीभगत हो सकती है।”

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले जयपुर में अभिजीत दीप पर हमला हुआ था। इसे देखते हुए नागपुर में कड़े बंदोबस्त और विशेष सुरक्षा के बीच उन्हें प्रेस क्लब लाया गया।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।