Fadnavis AI Centre Nagpur: रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी में AI सेंटर शुरू, सीएम फडणवीस ने बताया नौकरियों का भविष्य

Fadnavis AI Centre Nagpur : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रामदेवबाबा विश्वविद्यालय में 'एआई सेंटर फॉर कॉम्पिटेंसी' का उद्घाटन किया। शिक्षा संस्थानों से समयानुकूल कौशल पर जोर देने को कहा।
विषयसूची
एआई सेंटर फॉर कॉम्पिटेंसी: जानें उद्घाटन समारोह की पूरी जानकारी
Fadnavis AI Centre Nagpur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बदलते समय में शैक्षणिक संस्थाओं को रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक कौशल से युक्त, सक्षम और समयानुकूल मानव संसाधन तैयार करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उद्योग जगत को केवल डिग्रीधारी नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण योगदान देने वाले कुशल युवाओं की जरूरत है। मुख्यमंत्री रामदेवबाबा विश्वविद्यालय में ‘एआई सेंटर फॉर कॉम्पिटेंसी’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जाने क्या कहा सीएम फडणवीस ने
- बदलता जॉब मार्केट: मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 1000 दिनों में AI के कारण लगभग 70% नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा। नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि नई तकनीक के अनुसार कार्यप्रणाली और स्किल्स में बदलाव आएगा।
-
भविष्य की तकनीकें: एआई (AI) सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग आने वाले समय की दिशा तय करेंगी। दुनिया 5वीं और 6ठी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रही है,जिसके लिए बहुविषयक शिक्षा आवश्यक है।
-
कृषि में AI -‘महाविस्तार’ ऐप: राज्य सरकार ने किसानों के लिए एआई-आधारित ‘महाविस्तार’ ऐप लॉन्च किया है, जिससे फसल, कीट नियंत्रण और कृषि प्रबंधन की सटीक जानकारी मिलेगी। इससे खेती की लागत घटेगी और पैदावार बढ़ेगी।
-
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: सीएम ने रामदेवबाबा विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने व्यावसायीकरण से दूर रहकर अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

