Rashtra Bharat Logo

नागपुर में अमृत-2 योजना की समीक्षा, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का फडणवीस का निर्देश

नागपुर में अमृत-2 योजना की समीक्षा, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का फडणवीस का निर्देश
Amrut 2 Nagpur: नागपुर में अमृत-2 योजना के सभी विकास कार्य मार्च 2027 तक पूरे करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए। सड़क रेस्टोरेशन की खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी।

नागपुर में अमृत-2 योजना के सभी विकास कार्य मार्च 2027 तक पूरे करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए। सड़क रेस्टोरेशन की खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पोहरा नदी पुनर्जीवन परियोजना की भी हुई समीक्षा

नागपुर में ‘अमृत-2’ योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए हैं। समीक्षा बैठक में सड़क खुदाई और उसके बाद किए जा रहे रेस्टोरेशन की खराब गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘अमृत-2’ योजना के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं और इन्हें मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने काम की गति के साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

सड़क खुदाई और रेस्टोरेशन को लेकर नाराजगी

बैठक में सड़क खुदाई के बाद किए जा रहे पुनर्भरण यानी रेस्टोरेशन कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। नगरसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही खुदाई और रेस्टोरेशन के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। रिंग रोड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताई गई। विधायक प्रवीण दटके ने नागरिकों की समस्याओं का मुद्दा उठाया, जबकि स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने बारिश के दौरान लोगों को हुई परेशानियों की जानकारी दी।

वैज्ञानिक तरीके से हो सड़क रेस्टोरेशन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सीमेंट सड़कों पर गड्ढे भरने और रेस्टोरेशन का काम निर्धारित तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में सड़क खुदाई और रेस्टोरेशन को लेकर सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित कर सख्त और व्यापक नीति तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बनेंगे नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

मनपा आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर ने बैठक में अमृत-2 और पोहरा नदी पुनर्जीवन परियोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि जयताला में 10 एमएलडी और चिखली में 35 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाएंगे। इसके अलावा चिंचभवन, बीडीपेठ और सोमलवाड़ा में पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में सीवरेज प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करना है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।