Bodhisattva Society Nagpur: जरूरतमंद छात्रों की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगी बोधिसत्व सोसायटी

Bodhisattva Society Nagpur : बोधिसत्व सोसायटी नागपुर ने ली जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा की जिम्मेदारी। अध्यक्ष सतीश ओरके ने दिया आईआईटी, नीट और आईएएस की पढ़ाई में मदद का भरोसा।
विषयसूची
जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेंगे सतीश ओरके
Bodhisattva Society Nagpur: दक्षिण नागपुर के कुकड़े लेआउट स्थित मातोश्री मैनाबाई हाईस्कूल में बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मल्टीपर्पज सोसायटी की ओर से कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित किए गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सतीश ओरके ने कहा कि संस्था केवल यूनिफॉर्म देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई और नीट, आईआईटी तथा आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हरसंभव आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी।
20 वर्षों से निरंतर जारी है सहयोग
मुख्याध्यापक राजेंद्र खापरे ने बताया कि सोसायटी पिछले 20 वर्षों से अपने खर्च पर लगभग 3,000 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दे चुकी है। कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार को एक लाख रुपये तथा भोजन वितरण करने वाली सामाजिक संस्थाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई थी। इसके अलावा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को संभावित प्रश्नसंच तथा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और अंकपत्र सुरक्षित रखने के लिए फोल्डर देने का उपक्रम भी संस्था द्वारा चलाया जाता है। इस अवसर पर भीमराव मगरे, शत्रुघ्न चवरे और अनुश्री मगरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सतीश ओरके, रामचंद्र गेडाम, अभय शेवाळे, प्रतिभा मेश्राम सहित संस्था के पदाधिकारी तथा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

