Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: कोराडी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Nagpur News: कोराडी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Chhatrapati Shivaji Maharaj Cup Kabaddi Tournament Koradi Nagpur: कोराडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण (Photo: RB / Jassi)

Chhatrapati Shivaji Maharaj Cup Kabaddi Tournament Koradi Nagpur: कोराडी में 30 अप्रैल से 4 मई तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण किया और मैदान, सफाई, रोशनी व सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कुल 32 टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मैदान और व्यवस्था पर प्रशासन का खास ध्यान

Chhatrapati Shivaji Maharaj Cup Kabaddi Tournament Koradi Nagpur: नागपुर। महाराष्ट्र शासन के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज कप राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता इस वर्ष 30 अप्रैल से 4 मई तक नागपुर जिले के कोराडी स्थित सेवानंद हाईस्कूल मैदान में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने स्थल का स्वयं दौरा कर मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिल बोरावार, राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक निशांत पाटील, तहसीलदार गणेश जगदाळे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैदान पर पानी छिड़काव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तेज गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मुकाबले शाम के समय आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाओं की तैयारी

मैदान पर चार मेट कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। दर्शकों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

इस वर्ष प्रतियोगिता को कोराडी में आयोजित करने का प्रस्ताव विदर्भ कबड्डी एसोसिएशन ने रखा था, जिसे नागपुर जिला ग्रामीण कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष संकेत बावनकुळे ने स्वीकार किया।

प्रतियोगिता में राज्यभर की 16 पुरुष और 16 महिला टीमों सहित कुल 32 टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने और आवागमन की विशेष व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है।

यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र शासन के क्रीड़ा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और राज्य के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख मंच मानी जाती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।