रामनवमी के पावन दिन नागपुर में हनुमान लोक का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वार और विकास योजनाओं को मिली गति
CM Mohan Yadav inaugurates Nagpur Hanuman Lok Jamsawanli Dham: नागपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामसांवली धाम स्थित ‘श्री हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का भव्य लोकार्पण किया। लगभग ₹35.09 करोड़ की लागत से विकसित इस परियोजना के उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए इसके द्वार खोल दिए गए।
मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत के साथ भव्य आयोजन हुआ। पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।

CM ने किया द्वितीय चरण का ऐलान
लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘श्री हनुमान लोक’ के द्वितीय चरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्थल केवल पर्यटन केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास के संकल्प को दोहराया।
₹360 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
इस अवसर पर 360 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। इनमें भक्त निवास, सीवरेज प्लांट, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य नागरिक सुविधाओं की योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने परियोजना के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों का विशेष सम्मान भी किया।
‘श्री हनुमान लोक’ के द्वितीय चरण की रूपरेखा शीघ्र सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र