नागपुर: गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस का धरना — बर्डी थाने में सौंपा ज्ञापन

Congress protest Nagpur Gandhi remark Pushpendra Kulshrestha: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा महात्मा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नागपुर ग्रामीण कांग्रेस ने व्हेरायटी चौक पर धरना दिया। बर्डी थाने में आयोजकों व वक्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विषयसूची
Congress protest Nagpur Gandhi remark Pushpendra Kulshrestha:
नागपुर | पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने व्हेरायटी चौक, बर्डी स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर एक दिवसीय निषेध धरना आयोजित किया।
क्या था विवाद?
15 फरवरी 2026 को चिटणवीस सेंटर में सकल हिंदू समाज सम्मेलन संगठन द्वारा “हिंदू कल और आज” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी इस देश के महात्मा नहीं हो सकते।” इस वक्तव्य को कांग्रेस ने भ्रामक, निराधार और आक्रोश उत्पन्न करने वाला बताया।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला धरना
विरोधस्वरूप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी स्मारक, व्हेरायटी चौक पर धरना आयोजित किया गया। इस दौरान “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे लगाए गए। धरने में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बर्डी थाने में सौंपा ज्ञापन
धरने के बाद नेता और पदाधिकारी बर्डी पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्यक्रम के आयोजकों तथा वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
पुलिस द्वारा ज्ञापन पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
REPORTER BYLINE: रिपोर्ट: Jassi, नागपुर

