Rashtra Bharat Logo

Saoner News: 60 फुट गहरे कुएं में गिरी गाय को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित | Video

Saoner News: 60 फुट गहरे कुएं में गिरी गाय को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित | Video
Cow rescued from well Saoner Nagpur: 60 फुट गहरे कुएं में गिरी गाय को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित (Photo: RB / Jassi)

Nagpur / Saoner Cow Rescue News: नागपुर के सावनेर में 60 फुट गहरे कुएं में गिरी एक गाय को स्थानीय नागरिकों, नगरपालिका और अग्निशमन विभाग ने मिलकर 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। हितेश बनसोड की अगुवाई में शुरू हुए इस बचाव अभियान में क्रेन का उपयोग किया गया और दर्जनों लोगों के सहयोग से ऑपरेशन सफल रहा।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

सावनेर (नागपुर)। मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए सावनेर में स्थानीय नागरिकों, नगरपालिका प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने मिलकर 60 फुट गहरे कुएं में गिरी एक गाय को करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कैसे शुरू हुआ बचाव अभियान

घटना की सूचना सबसे पहले नितेश भुजाडे ने सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को दी। जानकारी मिलते ही हितेश बनसोड ने तुरंत नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं नगरसेवक राजू घुगल और निलेश पटे को सूचित किया। सभी बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता देखते हुए तत्काल क्रेन की व्यवस्था की गई।

सावनेर नगरपालिका को सूचना मिलते ही उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामवासियों और नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त प्रयास से लगातार तीन घंटे तक बचाव कार्य जारी रहा। आखिरकार गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इन लोगों का रहा सराहनीय योगदान

इस अभियान में नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं नगरसेवक राजू घुगल, निलेश पटे, सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड, राजा फुले, पुनीत चौधरी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी निखिलेश वाडेकर, शुभम गोलाईत, कृणाल बांबल, जीतू जीवतोडे, मंगेश टेकाडे, अतुल ठाकरे, सूरज ढोके तथा अनेक ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सामूहिक इच्छाशक्ति और मानवता की भावना से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।


रिपोर्ट: Jassi, नागपुर


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।