Rashtra Bharat Logo

नागपुर में मारपीट कर लूट, पुलिस ने एक घंटे में दबोचे दो आरोपी

नागपुर में मारपीट कर लूट, पुलिस ने एक घंटे में दबोचे दो आरोपी
Dahegaon Rangari Robbery: नागपुर के दहेगांव रंगारी में मारपीट कर मोबाइल, नकदी और यूनिकॉर्न बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूटा गया सामान भी बरामद किया गया। (Image : AI)

नागपुर के दहेगांव रंगारी में मारपीट कर मोबाइल, नकदी और यूनिकॉर्न बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूटा गया सामान भी बरामद किया गया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद

नागपुर के सावनेर तहसील के अंतर्गत आने वाले दहेगांव रंगारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोबाइल, नकदी और दोपहिया वाहन लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नांदा उड़ान पुल के पास युवक से मारपीट

पुलिस के अनुसार दहेगांव रंगारी के सरपंच किशोर चौधरी ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि दहेगांव रंगारी के वार्ड नंबर 5 दत्त मंदिर के पीछे खापरखेड़ा रोड निवासी 40 वर्षीय सतीश रामदासजी मानकर के साथ नांदा उड़ान पुल के पास मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने सतीश मानकर से जबरन मोबाइल फोन, 2 हजार रुपये नकद और उनकी यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही नाइट अधिकारी आशिष कोहळे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम में पुलिस हवलदार संदीप सगणे, पुलिस कांस्टेबल शेखर वानखड़े और पुलिस कांस्टेबल बादल गिरी शामिल थे। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

दोनों आरोपियों की पहचान हुई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रफुल उर्फ मतदार किशोर राऊत (30/31 वर्ष), निवासी इंद्रानगर प्रगतिनगर, कोराडी पुलिस थाना क्षेत्र और आशिष ओमकार वासनिक (31 वर्ष), निवासी सिद्धार्थ नगर, महादुला, कोराडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रफुल राऊत के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 2 हजार रुपये नकद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 200 रुपये बताई गई है। जब्त किए गए सामान को आगे की कार्रवाई के लिए नाइट अधिकारी एपीआई विनोद जोकार के सुपुर्द किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।