Rashtra Bharat Logo

CM Devendra Fadnavis: सीईएम फडणवीस ने की 18 मौतों की पुष्टि, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात, जांच के आदेश; घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

CM Devendra Fadnavis: सीईएम फडणवीस ने की 18 मौतों की पुष्टि, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात, जांच के आदेश; घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
SBL Energy Blast News Nagpur: नागपुर के कलमेश्वर में एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट |SBL Energy Limited explosion Nagpur Kalmeswhar News

CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के राउलगांव विस्फोट में 17 मृतकों की पुष्टि की। 18 घायल अस्पताल में भर्ती। NDRF, SDRF, PESO और DISH टीमों को मौके पर। स्वयंसेवकों के खिलाफ जांच के आदेश।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

नागपुर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के राऊलगांव स्थित विस्फोटक कारखाने में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अब तक 18 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। साथ ही 18 घायलों को नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

CM Devendra Fadnavis: सीईएम फडणवीस ने की 18 मौतों की पुष्टि, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात, जांच के आदेश; घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
CM Devendra Fadnavis: सीईएम फडणवीस ने की 18 मौतों की पुष्टि, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात, जांच के आदेश; घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

सीईएम बोले — “यह पूरे प्रदेश के लिए गहरे शोक का विषय”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि “यह घटना न केवल प्रभावित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गहरे शोक का विषय है।” उन्होंने सभी दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राहत-बचाव में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात

सीईएम ने बताया कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और तेजी से काम कर रही हैं। इसके अलावा ‘पेसो’ (PESO) और ‘डिश’ (DISH) विभाग की टीमें भी जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए पहुंच चुकी हैं।

जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका के बीच बचाव अभियान अभी भी जारी है।

रिपोर्ट: Jassi, नागपुर

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।